एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। भारत के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ पांचवें टेस्ट से भी बाहर हो गए हैं। बीसीसीआई ने गुरुवार को इसकी पुष्टि की। ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि राहुल आखिरी टेस्ट में वापसी कर सकते हैं। पहला टेस्ट खेलने के बाद से राहुल चोट की वजह से टीम से बाहर हैं।
वहीं, जसप्रीत बुमराह की स्क्वॉड में वापसी हुई है। चौथे टेस्ट के लिए उन्हें आराम दिया गया था। उनकी जगह आकाश दीप खेले थे। अब बुमराह की वापसी से टीम मजबूत हुई है। इसके अलावा बीसीसीआई ने मोहम्मद शमी की चोट को लेकर भी अपडेट दिया है।
एक प्रेस रिलीज के जरिये बीसीसीआई ने कहा- केएल राहुल, जिन्हें आखिरी टेस्ट में फिटनेस के आधार पर मौका दिया जाना था, वह धर्मशाला में पांचवें और अंतिम टेस्ट से बाहर हो गये हैं।
बीसीसीआई की मेडिकल टीम उनकी करीबी निगरानी कर रही है और उनकी देखरेख के लिए के लंदन में विशेषज्ञों के साथ बातचीत कर रही है। बोर्ड ने बताया कि जसप्रीत बुमराह जिन्हें चौथे टेस्ट के लिए टीम से रिलीज किया गया था, धर्मशाला में पांचवें टेस्ट के लिए टीम से जुड़ेंगे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse