जामताड़ा हादसे की जांच कर रही कमेटी : चंपई सोरेन

 

  • जामताड़ा ट्रेन हादसे में 2 लोगों की मौत पर बोले झारखंड के सीएम चंपाई सोरेन- कमेटी कर रही जांच 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, जामताड़ा। झारखंड के जामताड़ा में हुए ट्रेन हादसे पर मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन ने कहा है कि एक कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। मैं इसके बारे में बाद में बात करूंगा। जामताड़ा जिले में बुधवार की रात ट्रेन की चपेट में कई लोग आ गये थे। 

इनमें से 2 लोगों की मौत हो गई थी। झारखंड विधानसभा के बजट सत्र में शामिल होने के लिए विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से पत्रकारों ने इस पर प्रतिक्रिया पूछी, तो उन्होंने कहा कि अभी एक कमेटी जांच कर रही है। मैं बाद में इसके बारे में कोई बात करूंगा। 

हादसा झारखंड की राजधानी रांची से 140 किलोमीटर दूर कालाझरिया इलाके के पास बुधवार की शाम 7 बजे हुआ था। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी इस पर शोक जताया है। 

ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट किया, जिसमें कहा, यह जानकर दुख हुआ कि एक और रेल दुर्घटना में कई लोगों की मौत हो गई। कई घायल हैं। हमारी सीमा के पास स्थित झारखंड का जामताड़ा इस हालिया त्रासदी का स्थल रहा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse