टीम एबीएन, रांची। कांके स्थित संत जोसेफ विद्यालय के 1979 बैच के पूर्ववर्ती छात्रों का मिलन समारोह कांके रिसोर्ट में आयोजित किया गया, जिसमें लगभग 30 छात्रों ने सपरिवार भाग लिया।
मिलन समारोह के संयोजक एवं बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ एके चक्रवर्ती ने बताया कि सबों ने विद्यालय में बिताये गये अपने बचपन के पुराने दिनों को याद किया तथा पिछले चार दशकों के अपने अकादमिक और प्रोफेशनल जीवन के अनुभवों को साझा किया।
सबने अपना जीवन निर्माण करने वाले विद्यालय के शिक्षकों के प्रति सम्मान व्यक्त किया और जो शिक्षक एवं बैचमेट नहीं रहे उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया तथा कला-संस्कृति संबंधी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। सहभोज का भी आयोजन किया गया।
यह मिलन समारोह जीवंत एवं यादगार आयोजन बन गया। निर्णय लिया गया कि इस तरह का मिलन समारोह समय-समय पर आयोजित किया जाएगा।
इस विद्यालय के पूर्ववर्ती छात्र आज देश-विदेश में डॉक्टर, इंजीनियर, प्रशासनिक पदाधिकारी, विश्वविद्यालय प्राध्यापक, वैज्ञानिक, अग्रणी खिलाड़ी एवं सफल व्यवसायी के रूप में अपने विद्यालय, समाज और देश का नाम रोशन कर रहे हैं। कारगिल के शहीद नागेश्वर महतो भी इसी बैच के छात्र थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse