टीम एबीएन, रांची। इन दिनों 10वीं सीनियर रिंगवोल टूर्नामेंट खेल हरियाणा में चल रही है। इस खेल में सभी राज्य के प्रतिभागी टीम शामिल हुए हैं। जिसमें झारखंड का बहुत ही शानदार प्रदर्शन है। झारखंड के महिला एवं पुरुष टीम दोनों ही फाइनल मुकाबले में पहुंच गयी है। कल सोमवार को दोनों झारखंड ग्रुप के टीम का फाइनल मुकाबला होने वाला है।
झारखंड महिला रिंगबोल टीम पंजाब टीम को सेमीफाइनल में हराकर फाइनल में पहुंच गयी है। पंजाब टीम को 10/04 से हराये हैं। अब फाइनल मुकाबला उत्तर प्रदेश के साथ होने वाली है। वहीं झारखंड पुरुष रिंगवॉल चंडीगढ़ को 12/08 से हराकर फाइनल मुकाबले में पहुंचा है। अब फाइनल मुकाबला हरियाणा के साथ होने वाला है।
सचिव संजीव रंजन प्रसाद ने मीडिया वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो द्वारा 11 जनवरी को अपने राज्य टीम का जोरदार तरीके से रांची रेलवे स्टेशन में स्वागत किया जायेगा। झारखंड महिला वर्ग टीम रूमा कुमारी एवं पुरुष वर्ग टीम आशीष कुमार महतो के कप्तानी में खेली जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse