इतिहास में पहली बार रांची शहर के बीचों बीच मना टुसू महोत्सव : देवेंद्र नाथ महतो

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंडी भाषा खतियान संस्कृति समिती रांची द्वारा अगामी 11 जनवरी 2024 दिन गुरुवार को आरएमसी पार्किंग अल्बर्ट एक्का चौक मेन रोड रांची में राजधानी टुसू महोत्सव का आयोजन किया गया है।

टाटीसिलवे में आयोजित तैयारी बैठक के मौके पर देवेंद्र नाथ महतो ने जानकारी देते हुए कहा कि इतिहास में पहली बार झारखंडी आदिवासी मूलवासी झारखंड का प्रसिद्ध लोक संस्कृति टुसू पर्व के मौके राजधानी रांची शहर के बीचों बीच झूमेंगे। कार्यक्रम का तैयारी को लेकर रांची जिला के 28 प्रखण्ड में प्रभारी नियुक्त किया गया है। 

महोत्सव में पद्मश्री मधु मंसूरी, पद्मश्री मुकुंद नायक, क्षेत्रीय गायक मजबुल खान, सावित्री कर्मकार, बबन देहाती, मनोज देहाती, सतीश दास, रेवती देवी, के अलावा अन्य गण मान्य लोग उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम का शुभारंभ विमेंस कॉलेज के प्रोफेसर और छात्राओं  टुसू थापन के साथ किया जायेगा।

रांची विश्व विद्यालय, डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी विश्व विद्यालय, मारवाड़ी कॉलेज, रामलखन यादव कॉलेज, पीपीके कॉलेज बुंडू, सिल्ली कॉलेज, चांडिल कॉलेज के आलावा अन्य विश्व विद्यालय महाविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र पारम्परिक वेश भूषा के साथ शामिल होंगे। बैठक में सुमित झारखंडी, लखींद्र महतो, दमयंती मुंडा, राजकिशोर, राजेश बैठा, रविन्द्र, हरेंद्र , हरेन, नकुल के आलावा अन्य सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse