सिमडेगा में सर्वेश्वरी समूह ने बांटे कंबल

 

कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सिमडेगा। रविवार को श्री सवेश्वरी समूह - शाखा रांची (औघड़ भगवान राम आश्रम, अघोर पथ, लेक रोड - पश्चिम, रांची) के महिला संगठन द्वारा ग्राम - जुरकेला, अघरमा, कोलेबिरा, जिला - सिमडेगा में जरूरतमंदों के बीच कम्बल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की शुरुवात परम पूज्य अघोरेश्वर भगवान राम जी एवं परम पूज्य गुरुदेव जी के तस्वीर की विधिवत आरती पूजन के बाद की गई। आरती-पूजन जुरकेला ग्राम के श्री भुवनेश्वर नाथ शाहदेव एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती रमावती देवी के द्वारा सम्पन्न किया गया।

तत्पश्यात ग्रामीण बंधुओं के बीच एक लघु गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में शाखा की ओर से श्री गिरेन्द्र नाथ शाहदेव ने श्री सवेश्वरी समूह का संक्षिप्त परिचय देते हुए समूह द्वारा आयोजित किये जा रहे जनकल्याणकारी कार्यक्रमों के बारे में ग्रामीण बंधुओं को अवगत कराया।

गोष्ठी के बाद उपस्थित ग्रामीण बंधुओं के बीच 175 कम्बल का वितरण किया गया। यह कार्यक्रम श्री सवेश्वरी समूह के उन्नीस सूत्रीय कार्यक्रम के अन्तर्गत चलाया जा रहा है।

समस्त कार्यक्रम का आयोजन श्री सर्वेश्वरी समूह - शाखा रांची के महिला संगठन के कुशल नेतृत्व में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में श्री सर्वेश्वरी समूह के सिमडेगा शाखा एवं गुमला शाखा का भी सराहनीय योगदान प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में शाखा राँची के ओर से लगभग 35 श्रद्धालु-सदस्यगण सम्मलित हुए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse