झारखंड : दम घुटने से चार युवकों की मौत

 

ठंड से बचने के लिए घर के अंदर जलाया कोयला, दम घुटने से गयी चार युवकों की जान

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के हजारीबाग जिले के सिरसी गांव में दम घुटने से चार लोगों की मौत हो गयी। दरअसल, ठंड से बचने के लिए इनलोगों ने अपने कमरे के अंदर कोयला जलाया था, जिस वजह से ये हादसा हो गया। मरने वालों की पहचान 20 वर्षीय राहुल कुमार, 21 वर्षीय अखिलेश कुमार, 20 वर्षीय प्रिंस कुमार और 19 वर्षीय अरमान अली के तौर पर की गयी है। 

ये सभी बिहार के बक्सर जिले के रहने वाले थे और सिरसी में कंयूटर का कोर्स कर रहे थे। पिछले दस दिनों से हजारीबाग समेत कई जिलों में शीतलहर चल रही है, जिस वजह से बुधवार को चारों ने ठंड से बचने के लिए अपने किराए के कमरे में कोयला जलाया था। रात में दम घुटने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गयी। 

पुलिस ने बताया कि चारों युवकों ने जब गुरुवार की सुबह कोई जवाब नहीं दिया, तब स्थानीय लोगों ने घर का दरवाजा तोड़ा। चारों युवक घर के अंदर मृत पाये गये, उनके शवों को पोस्ट मॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। चारों युवकों के परिजनों को इस घटना की सूचना दे दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse