झारखंड में कड़ाके की ठंड : 31 तक बंद रहेंगे सभी स्कूल

 

झारखंड में शीतलहर, स्कूलों को बंद करने का सरकार ने जारी किया आदेश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में शीतलहर को देखते हुए सभी सरकारी स्कूलों को बंद करने के आदेश जारी कर दिये गये हैं। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की ओर से बृहस्पतिवार (21 दिसंबर) को इसका आदेश जारी किया गया। 

इसमें कहा गया है कि राज्य में शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य के सभी सरकारी, गैर-सरकारी सहायता प्राप्त/गैर सहायता प्राप्त (अल्पसंख्यक स्कूल सहित) एवं सभी निजी स्कूलों को बंद किया जाता है।

कहा गया है कि झारखंड के ये सभी स्कूल 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक बंद रहेंगे। आदेश में यह भी कहा गया है कि माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक यानी मैट्रिक और इंटर की बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित स्कूल जरूरत के अनुसार 10वीं से 12वीं तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। विभागीय सचिव की अनुमति से जारी इस आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू माना गया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse