टीम एबीएन, गिरिडीह। गर्भवती महिलाओं को मातृत्व लाभ दिलाने का झांसा देकर ठगी करनेवाले चार साइबर अपराधियों को गिरिडीह की पुलिस ने पकड़ा है। पकड़े गये शातिरों में डुमरी थाना इलाके के कुस्टो नवाडीह निवासी पवन मंडल (पिता- उपेंद्र मंडल), कपिलदेव मंडल (पिता- सुखदेव मंडल), बिरनी थाना इलाके के राजेंद्रनगर निवासी पंकज वर्मा (पिता- स्व बद्रीनारायण महतो) और जमुआ थाना इलाके के सियाटांड़ निवासी सूरज तिवारी (पिता- किशोर तिवारी) शामिल हैं। इनके पास से 8 मोबाइल, 10 सिमकार्ड, 10 एटीएम कार्ड, 7 पासबुक व एक बाइक बरामद किया गया है। इस सफलता की जानकारी रविवार को प्रेस वार्ता में एसपी दीपक कुमार शर्मा ने दी।
एसपी ने बताया कि प्रतिबिंब पोर्टल के माध्यम से उन्हें जानकारी मिली कि बिरनी, डुमरी, निमियाघाट एवं बेंगाबाद थाना इलाके में कुछ साइबर अपराधी सक्रिय हैं जो लोगों से ठगी कर रहे हैं। ऐसे में साइबर डीएसपी संदीप सुमन के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया। टीम में इंस्पेक्टर अजय कुमार, अवर निरीक्षक श्याम बाबू राठौर, सरोज मंडल, गौरव कुमार, सहायक अवर निरीक्षक संजय, आरक्षी साकेत वर्मा और जितेंद्र नाथ महतो को शामिल किया और चारों को गिरफ्तार किया गया। इस मामले में चारों गिरफ्तार समेत कुल पांच लोगों को नामजद किया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse