चक्रवाती तूफान मिचौंग को लेकर इन राज्यों में रेड अलर्ट

 

  • चक्रवाती तूफान मिचौंग मचा सकता है तबाही, इन राज्यों में रेड अलर्ट जारी

एबीएन सेंट्रल डेस्क। बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र चक्रवाती तूफान मिचौंग में बदल गया है। जो सोमवार  यानी 4 दिसंबर की सुबह तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई के पास नेल्लोर और मछलीपट्टनम के बीच टकरा सकता है। 

भारत मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) के पूर्वानुमान के मुताबिक, मिचौंग तूफान के असर से 100 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती है। जिससे भारी तबाही मच सकती है। तूफान की संभावना के चलते तमिलनाडु के तिरुवल्लुर जिले के लिए रेड अलर्ट जारी किया गया है और मछुआरों को समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।

ओडिशा के लिए भी जारी किया गया अलर्ट
वहीं ओडिशा के लिए भी मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। आईएमडी के वैज्ञानिक उमाशंकर दास के मुताबिक हमें आशंका है कि यह प्रणाली अगले 24 घंटों के दौरान एक चक्रवाती तूफान में और तेज हो जायेगी और यह उत्तर-पश्चिम की दिशा में आगे बढ़ेगी। 

इसके प्रभाव में, हल्के से मध्यम ओडिशा के तटीय जिलों समेत दक्षिण ओडिशा के कई हिस्सों में 3 दिसंबर से बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है। जिससे बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसके चलते 4 दिसंबर के लिए पीला अलर्ट और 5 दिसंबर के लिए नारंगी अलर्ट जारी किया है। जिले के सभी मछुआरों को चार दिसंबर की शाम से अलगे आदेश तक समुद्र में न जाने की सलाह दी गयी है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse