टीम एबीएन, रांची। गोस्सनर कॉलेज, रांची के फेकल्टी आफ कॉमर्स एवं आइआइएलएम यूनिवर्सिटी ग्रेटर नोएडा के संयुक्त तत्वावधान में कॉमर्स के विद्यार्थियों के लिए इंटरव्यू स्किल पर एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया।
मौके पर रिसोर्स पर्सन, आइआइएलएम यूनिवर्सिटी के फैकल्टी प्रोफेसर राज किशन ने बच्चों को सरल तरीके से इंटरव्यू फेस करने और उसे क्रैक करने के बारीकियों को समझाया। उन्होंने साक्षात्कार के समय ध्यान देने वाले बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला।
मौके पर प्राचार्या प्रोफेसर इलानी पूर्ती ने कॅरियर निर्माण में इंटरव्यू की अहमियत को समझाया। कार्यक्रम का संचालन आइक्यूएसी के को-आर्डिनेटर डॉ अजय कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन कॉमर्स विभाग के संकाय प्रभारी प्रोफेसर श्यामलेश कुमार ने किया। डॉ कोरनेलियुस मिंज और सियोन पूर्ती ने कार्यक्रम के सफल संचालन में अहम भूमिका निभायी।
मौके पर बर्सर प्रोफेसर प्रवीण सुरीन, डॉ नसीर अहमद, डॉ दीपक शर्मा, डॉ सुधीर कुमार सिन्हा, डॉ मोहम्मद रेहान, प्रोफेसर आकांक्षा तिग्गा, प्रोफेसर अलिशा समद, प्रोफेसर आदित्य कुमार, प्रोफेसर अजय प्रमाणिक, डॉ प्रशांत गौरव, डॉ आरती शर्मा सहित दूसरे विभाग के शिक्षकगण उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse