एशिया कप : बारिश के बीच टीम इंडिया का इंडोर प्रैक्टिस

 

कोलंबो में बारिश के चलते भारतीय टीम ने किया इंडोर नेट्स में अभ्यास

एबीएन स्पोर्ट्स डेस्क। पाकिस्तान के खिलाफ दस सितंबर को एशिया कप के सुपर चार चरण में मुकाबला करने के लिये भारतीय टीम नेट्स पर जमकर पसीना बहा रही है। कोलंबों में हो रही बरसात के चलते भारतीयों ने गुरुवार को इंडोर नेट्स पर अभ्यास किया। 

मुख्य कोच राहुल द्रविड़ और बल्लेबाजी कोच विक्रम राठौर की अगुवाई में हार्दिक पंड्या, श्रेयस अय्यर, सूर्यकुमार यादव, शुभमन गिल, केएल राहुल और शार्दुल ठाकुर ने जमकर पसीना बहाया। 

एशिया कप दल से जुड़ने के बाद केएल राहुल ने पहली बार नेट पर अभ्यास किया। अभ्यास के दौरान राहुल सहज दिखे। उन्होंने अच्छी टाइमिंग के साथ कुछ बेहतरीन पंच और ड्राइव लगाये।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse