कोडरमा : कारा में बंद युवक की मौत

 

दहेज उत्पीड़न के मामले में जेल में बंद था आरोपी 

टीम एबीएन, कोडरमा। दहेज उत्पीड़न के मामले में कोडरमा मंडल कारा में बंद एक युवक की मंगलवार सुबह मौत हो गई। मृतक विवेक कुमार यादव (28) हजारीबाग जिले के चलकुसा प्रखंड अंतर्गत मसानी गांव का रहने वाला था। 

बताया जाता है कि युवक की पत्नी काजल देवी ने 2020 में न्यायालय में उसके खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मामला दर्ज कराया था। इस मामले में गत 17 मार्च 2023 से वह कोडरमा जेल में बंद था। 

जेल अधिकारियों के अनुसार उसे सीने में दर्द की शिकायत के बाद सदर अस्पताल कोडरमा में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सदर अस्पताल के चिकित्सक ने दिल का दौरा पड़ने की संभावना जताई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse