टीम एबीएन, रामगढ़। कुज्जू ओपी क्षेत्र में बोंगाबार बाईपास सड़क के पास सोमवार देर रात बोलेरो एवं कंटेनर में टक्कर में दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार बाईपास रोड पर मरम्मत का कार्य चल रहा है, जिससे सड़क को वनवे कर दिया गया था। इसी दौरान बोलेरो और कंटेनर की आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें बलसागरा पतरवा निवासी रूपलाल महतो (50) और देवकी महतो (52 ) की मौत हो गई।
चालक दीपक महतो, कृणाल कुमार, राजदीप कुमार घायल हो गए। घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse