आइपीएल 2023 में लगातार दिख रही गब्बर की दहाड़

 

  • शिखर धवन ने आईपीएल में पूरा किया 50वां अर्धशतक, ऐसा करने वाले बने तीसरे खिलाड़ी 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। भारतीय बल्लेबाज और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के कप्तान ने शिखर धवन ने सोमवार को अपने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) करियर का 50वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मैच में यह उपलब्धि हासिल की।

मैच में जब दूसरे छोर से विकेट गिर रहे थे तो शिखर ने 47 गेंदों में 57 रनों की सतर्क पारी खेली जिसमें नौ चौके और एक छक्का शामिल था। उनके रन 121.27 की स्ट्राइक रेट से आए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले विराट कोहली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) के बाद दूसरे भारतीय और डेविड वार्नर (दिल्ली कैपिटल्स) के बाद कुल मिलाकर तीसरे बल्लेबाज हैं। 

आईपीएल इतिहास में सबसे ज्यादा 57 अर्धशतक वॉर्नर के नाम हैं। विराट और धवन के नाम पचास-पचास अर्धशतक हैं। वार्नर के पास आईपीएल इतिहास में सबसे अधिक पचास से अधिक का स्कोर बनाने का भी रिकॉर्ड है, उनके नाम चार शतकों सहित कुल 61 पचास से अधिक के स्कोर दर्ज हैं। 

वहीं, विराट के नाम आईपीएल में 55 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं, जिसमें उनके पांच शतक भी शामिल हैं। शिखर के आईपीएल करियर में कुल 52 फिफ्टी प्लस स्कोर हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं। कुल मिलाकर, शिखर ने 35.93 के औसत और 127.16 के स्ट्राइक रेट से 6,593 रन बनाए हैं। उन्होंने अपने आईपीएल करियर में 106 के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ दो शतक और 50 अर्धशतक बनाए हैं। 

वह विराट (7,043 रन) और वार्नर (6,211 रन) के बाद आईपीएल इतिहास में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मौजूदा सीजन में अब तक कप्तान ने 58.16 की औसत और 143.62 की स्ट्राइक रेट से 349 रन बनाए हैं। उन्होंने इस सीजन में 99* के सर्वश्रेष्ठ स्कोर के साथ तीन अर्धशतक बनाए हैं।

 वह आईपीएल 2023 में नौवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। मैच की बात करें तो इस मुकाबले में केकेआर ने पंजाब किंग्स को 5 विकेट से हरा दिया। मैच में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में कप्तान शिखर धवन के 57 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 7 विकेट पर 179 रन बनाए। 

जवाब में केकेआर ने आंद्रे रसेल के 23 गेंदों पर बनाए गए 42 और रिंकू सिंह के 10 गेंदों पर बनाए गए नाबाद 21 रनों की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 182 रन बनाकर मैच जीत लिया।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse