झूठ फैलाने के लिए कांग्रेस ने बनाया इकोसिस्टम और इसका टारगेट है भ्रष्टाचार : मोदी

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक के शिवमोगा ग्रामीण में एक चुनावी जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस पर करारा हमला करते हुए कहा कि कांग्रेस ने अपना झूठ फैलाने के लिए जो इकोसिस्टम बनाया है, वो पिछले काफी समय से कर्नाटक में एक गुब्बारा फुला रहा था।

इस गुब्बारे पर एक से बढ़कर एक झूठी बातें लिखी हुई थीं, लेकिन कर्नाटक की जनता जानती थी कि कांग्रेस का इकोसिस्टम चाहे जितना बड़ा गुब्बारा फुला ले कोई फर्क नहीं पड़ेगा। कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार आखिरी चरण में हो रहा है।

यही वजह है कि पार्टियां जमकर पसीना बहा रही हैं और धुआंधार रैलियां कर रही हैं। पीएम मोदी का शिवमोगा की जनसभा में कहना था कि कांग्रेस की राजनीति और विकास कार्य दोनों ही कागजों पर हैं।

अतीत में कांग्रेस सरकार की ओर से कर्नाटक की महिलाओं की पूरी तरह से उपेक्षा की गयी। कांग्रेस ने स्कूलों में लड़कियों के लिए अलग से टॉयलेट नहीं बनवाये और इस वजह से लड़कियां पढ़ाई छोड़ देती थीं, लेकिन भाजपा ने लड़कियों के साथ हो रहे अन्याय को दूर करने के लिए अभियान चलाया और आज ज्यादा से ज्यादा लड़कियां स्कूल जा रही हैं।

प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि कांग्रेस की सरकारों के दौरान कृषि निर्यात बहुत कम हो था, लेकिन अब भारत दुनिया के टॉप दस कृषि निर्यातक देशों में शामिल है।

पीएम मोदी का कहना है कि कांग्रेस का टारगेट भ्रष्टाचार और तुष्टीकरण है। ये 85 फीसदी कमीशन खाती है। ऐसे में क्या कर्नाटक के युवाओं का भविष्य बनाया जा सकता है? कोरोना काल में भी भारत ने रिकॉर्ड कृषि निर्यात किया है, जिसका लाभ हमारे किसानों को हुआ है।

कांग्रेस से सावधान रहें लोग- पीएम मोदी
पीएम मोदी ने रोजगार के मुद्दे पर भी कांग्रेस को जमकर कोसा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने वादा किया है कि वह अगले पांच साल में प्राइवेट सेक्टर में 10 लाख नौकरियां देगी। यानी हर साल दो लाख नौकरियां। यह एक जबरदस्त झूठ है।

भाजपा सरकार ने कर्नाटक में 3.5 साल शासन किया है और हर साल 13 लाख से अधिक औपचारिक नौकरियां सृजित कीं। इसका मतलब ये हुआ है कि कांग्रेस कर्नाटक को रिवर्स गियर में ले जाने वाली है। इसके लिए आमजन को उससे सजग रहने की जरूरत है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse