आठ रुपये सस्ती हुई सीएनजी, पीएनजी के दाम में भी गिरावट

 

महंगाई की मार के बीच जनता को बड़ी राहत

एबीएन बिजनेस डेस्क। गेल इंडिया की अनुषंगी महानगर गैस लिमिटेड (एमजीएल) ने अपने वितरण वाले क्षेत्रों में सीएनजी की कीमत में आठ रुपये प्रति किलो और घरेलू पाइप रसोई गैस की कीमत में पांच रुपये प्रति यूनिट तक की कटौती करने की शुक्रवार को घोषणा की। एमजीएल ने यह कदम घरेलू स्तर पर उत्पादित प्राकृतिक गैस के मूल्य निर्धारण की नयी व्यवस्था की बृहस्पतिवार को की गयी घोषणा को ध्यान में रखते हुए उठाया है।

इस घोषणा के बाद सरकार ने सीएनजी एवं पाइप वाली रसोई गैस की नयी कीमतों का भी ऐलान शुक्रवार को कर दिया। एमजीएल ने गत फरवरी में भी सीएनजी की कीमतों में 2.5 रुपये प्रति किलो की कटौती की थी। इसके बावजूद सीएनजी के दाम अप्रैल 2022 की तुलना में करीब 80 प्रतिशत तक अधिक बने हुए हैं।

एमजीएल ने देर शाम एक बयान में कहा कि उसे घरेलू स्तर पर उत्पादित गैस की कीमतों में कटौती का लाभ सीएनजी एवं पीएनजी उपभोक्ताओं तक पहुंचाने की खुशी है। इस फैसले के तहत मुंबई महानगर एवं नजदीकी इलाकों में सीएनजी के दाम में आठ रुपये प्रति किलो और पीएनजी में पांच रुपये प्रति घनमीटर तक की कटौती की जा रही है। आधी रात से प्रभावी हो रहे इस फैसले के बाद सीएनजी 79 रुपये प्रति किलो और पीएनजी 49 रुपये प्रति एससीएम के दाम पर मिलने लगेगी।

पेट्रोलियम एवं गैस मंत्रालय के पेट्रोलियम योजना और विश्लेषण प्रकोष्ठ (पीपीएसी) ने दिन में जारी एक आदेश में कहा कि आठ अप्रैल से 30 अप्रैल की अवधि के लिए प्राकृतिक गैस की कीमत 7.92 अमेरिकी डॉलर प्रति 10 लाख ब्रिटिश ताप इकाई (एमएमबीटीयू) होगी। हालांकि, उपभोक्ताओं के लिए दरें 6.5 डॉलर प्रति यूनिट पर सीमित कर दी गयी हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse