टीम एबीएन, लोहरदगा। सरहुल महोत्सव के अवसर पर शोभायात्रा में शामिल लोगों का श्री शंकर तिवारी सेवा न्यास और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ लोहरदगा इकाई ने स्वागत और अभिनंदन किया। महावीर चौक हनुमान मंदिर के सामने न्यास ने सेवा कैंप लगाया।
इसके माध्यम से शोभायात्रा में शामिल तमाम लोगों को चना, शरबत, तरबूज और पेयजल उपलब्ध कराये गये। मौके पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ झारखंड प्रांत के प्रांत संघचालक सच्चिदानंद लाल ने कहा कि सेवा न्यास का काम ही समाज के हर वर्ग के बीच सेवा मुहैया कराना है। सरना सनातन संस्कृति को और अधिक सशक्त बनाना है।
सेवा कैंप को सफल बनाने में जिला कार्यवाह मनोज दास, सुधीर अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, सुनील कुमार अग्रवाल, जिला प्रचारक दीपक कुमार, सचिन सिंह, विक्रम कुमार, नीरज ठाकुर आदि स्वयं सेवकों ने योगदान किया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse