टीम एबीएन, कोडरमा। डोमचांच थाना क्षेत्र अंतर्गत डोमचांच नगर पंचायत वार्ड नंबर आठ निवासी सुनील कुमार की पुत्री सोनी कुमारी उम्र 24 वर्ष विगत 21 मार्च से लापता है।
इस संबंध में युवती के पिता ने डोमचांच थाने में 22 मार्च को गुमशुदगी का मामला भी दर्ज कराया था। जिसमें उन्होंने लिखा था कि मेरी पुत्री घर से बुच्चीटांड़ स्थित विक्टोरिया पब्लिक स्कूल पढ़ाने के लिए गयी थी, जहां स्कूल से कॉलेज जाने को बोल कर निकली। जिसके बाद युवती उस दिन से वापस अपने घर नहीं लौटी।
आवेदन देने के उपरांत डोमचांच पुलिस हरकत में आयी और युवती के खोजबीन का प्रयास करने लगी। युवती को ले जाने के लिए जिस वाहन का प्रयोग किया गया। मामले में प्रयोग की जाने वाले एक सुमो गाड़ी (जेएच 11 एम 4793) को पुलिस ने जब्त किया है।
वहीं युवती के चाचा राजू साव ने अपनी भतीजी का अपहरण कर हत्या किये जाने की आशंका जतायी है। वहीं पुलिस कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। वहीं इस संबंध में एएसपी प्रवीण पुष्कर ने बताया कि मामले को पुलिस गंभीरतापूर्वक देख रही है और अनुसंधान जारी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse