एबीएन कैरियर डेस्क। जून सत्र के लिए एलएसएटी-इंडिया 2023 के लिए आवेदन फार्म भरने की प्रक्रिया 23 मार्च से शुरू की जा चुकी है। रजिस्ट्रेशन विंडो 26 मई 2023 तक खुली रहेगी। विश्व स्तर पर लॉ स्कूल प्रवेश के दिग्गज लॉ स्कूल एडमिशन काउंसिल (एलएसएसी) ने इसे डिजाइन किया है और पियरसन व्यू इन परीक्षाओं को आयोजित कराता है।
एलएसएटी इंडिया भारत भर के संस्थानों में एक स्थान सुरक्षित करने के इच्छुक संभावित उम्मीदवारों के लिए अग्रणी लॉ स्कूल प्रवेश परीक्षा है। उम्मीदवारों को अपने प्राप्त स्कोर के अनुसार कार्यक्रम से संबद्ध 12 संस्थानों में प्रवेश लेने का मौका प्राप्त होता है।
जून पंजीकरण विंडो 26 मई, 2023 को बंद हो जाएगी। परीक्षा की टेस्ट शेड्यूलिंग 17 अप्रैल से 29 मई 2023 से उपलब्ध होगी। जून सत्र की परीक्षा 8 जून से 11 जून 2023 तक कई स्लॉट में आयोजित की जाएगी। संभावित उम्मीदवारों को अपनी परीक्षा को पंजीकृत करने और शेड्यूलिंग के लिए डब्ल्यू डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट एलसैट इंडिया वेबसाइट पर जाना होगा।
जनवरी 2023 पंजीकरण विंडो की सफलता के बाद ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में लॉ एडमिशन निदेशक और जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल (जेजीएलएस) के एसोसिएट डीन प्रोफेसर आनंद प्रकाश मिश्रा ने कहा कि हमारे 5 साल के बीकॉम एलएलबी, बीए एलएलबी और बीबीए एलएलबी आनर्स प्रोग्राम में 100 प्रतिशत सीटें सिर्फ एलसैट—इंडिया स्कोर के आधार पर भरी जाती हैं।
इसके अलावा, जिंदल ग्लोबल लॉ स्कूल में अध्ययन करने के लिए 10% से लेकर 75% तक की 400 से अधिक छात्रवृत्तियां एलएसटी-इंडिया स्कोर के आधार पर प्रदान की जाती हैं, अगर माता-पिता की आय निर्धारित सीमा के भीतर है।
एलएसएटी-इंडियाट्ठ भारत में कानून की पढ़ाई करने के इच्छुक हर व्यक्ति के लिए जून 2023 सत्र जरूरी है, चाहे आप 5 साल के कानून प्रोग्राम , 3 साल के एलएलबी या एक साल के एलएलएम कार्यक्रमों का लक्ष्य रखते हों।
मिश्रा ने बताया कि एलएसएटी-इंडिया जनवरी 2023 के परिणामों के अनुसार 500 से अधिक छात्रों को पहले ही जेजीएलएस में प्रवेश मिल चुका है। वह आगे कहते हैं कि छात्रों के लिए जून 2023 की परीक्षा के लिए पंजीकरण करने और अगर वे एलसैट इंडिया (टीएम) में एडमिशन चाहते हैं तो पूरी तैयारी के साथ इसमें भाग लेने का ये सही समय है।
मैं एक अकादमिक दृष्टिकोण से जोड़ना चाहता हूं कि हमारे देश में कोई भी कानून प्रवेश परीक्षा इस परीक्षा के वैज्ञानिक दृष्टिकोण, मौलिकता और उच्च मानकों से मेल नहीं खाती है। सभी छात्र, भले ही वे किसी भी लॉ स्कूल में शामिल होने की इच्छा रखते हों, उन्हें अपने लॉजिक और रीजनिंग स्किल और कानून का अध्ययन करने की उपयुक्तता का आकलन करने के लिए एलएसएटी-इंडिया की परीक्षा देनी चाहिए।
एलएसएटी-इंडिया अब अपने 14वें साल में है। यह भारत के लॉ कॉलेजों द्वारा अंडर-ग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट दोनों कार्यक्रमों के लिए इस्तेमाल की जाने वाली प्रमुख कानून प्रवेश परीक्षाओं में से एक है।
एनालिटिकल रीजनिंग, लॉजिकल रीजनिंग, रीडिंग कंप्रेंहस्सिव सेक्शन के साथ, एलएसएटी-इंडिया एडवांस रीडिंग स्किल, महत्वपूर्ण सोच और अनौपचारिक और निगमनात्मक तर्क कौशल के आधार पर कानून के उम्मीदवारों के कौशल का आकलन करने के लिए एक मानकीकृत परीक्षा है।
परीक्षा में 92 प्रश्नों का जवाब 2 घंटे 20 मिनट के भीतर दिया जाना होता है। परिणाम स्केल्ड स्कोर और पर्सेंटाइल रैंक दोनों के साथ रिपोर्ट किये जाते हैं। अधिकतम परीक्षार्थियों तक पहुंच और सुविधा प्रदान करने के लिए रिमोट प्रॉक्टोरिंग के साथ परीक्षा पूरे भारत में आनलाइन आयोजित की जाएगी।
इसका मकसद पूरी ईमानदारी के साथ परीक्षा लेना है। घर से परीक्षा देने के लिए उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उन्होंने परीक्षा देने से पहले अपने सिस्टम (कंप्यूटर या लेपटॉप) की सभी एनवायरमेंटल जरूरतों (स्पेस आदि) को पूरा कर लिया है।
उम्मीदवारों से आग्रह है कि परीक्षा के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी से परिचित होने के लिए अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्नों की समीक्षा करें। इसमें सिस्टम की जरूरतें और परीक्षा की तैयारी भी शामिल है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse