टीम एबीएन, बोकारो/ रांची। अब तक तेंदुए और हाथी ने उत्पात मचाया हुआ था और अब इसमें बंदर भी शामिल हो गये हैं। ऐसा ही मामला झारखंड के बोकारो जिले से आया है जहां एक घर की छत पर बंदर की चहलकदमी से छज्जा गिर गया, जिसमें एक ही घर के 3 लोग घायल हो गये हैं।
छज्जा गिरने से मां और 2 बच्चे घायल : मामला जिले के सेक्टर 9/B स्ट्रीट 12 में बीएसएल के आवासीय बिल्डिंग का है। बताया जा रहा है कि यहां एक घर के छज्जे के ऊपर बंदर चहलकदमी कर रहा था। इस दौरान छज्जा गिर गया और 3 लोग घायल हो गये, जिसमें एक ही परिवार के 3 लोग घायल हो गये हैं। आनन-फानन में घायलों को अस्पताल ले जाया गया जहां 12 वर्षीय आयुष कुमार के सर पर गहरी चोट आयी है। वहीं, घटना के बाद वहां रह रहे लोगों में दहशत का माहौल है।
आवासीय परिसर है जर्जर : लोगों का कहना है कि यह आवासीय इलाका बोकारो स्टील के द्वारा लोगों को रहने के लिए दिया गया है। इसकी स्थिति जर्जर हो चुकी है। मेंटेनेंस नहीं होने के कारण लगातार इस तरह के हादसे हो रहे हैं। लोगों ने बोकारो स्टील प्रबंधन से इन जर्जर आवासों की मरम्मत की मांग की है। वहीं, पुलिस महिला जवान रीता कुमारी ने बताया कि यहां सभी पुलिसकर्मी रहते हैं, जिस प्रकार से आवासीय परिसर जर्जर है। यहां खतरे की आशंका बनी रहती है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse