टीम एबीएन, गिरिडीह। पिछले चार वर्षों से बंद पड़ी सीसीएल गिरिडीह परियोजना के कबरीबाद माइंस से कोयला का उत्पादन विधिवत शुरू कर दिया गया। माइंस से उत्पादन शुरू होने से पहले गिरिडीह परियोजना कार्यालय परिसर में एक कार्यक्रम का आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में सदर विधायक सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा, सीसीएल ढोरी एरिया के जीएम मनोज कुमार अग्रवाल, एसडीपीओ अनिल कुमार सिंह, इंस्पेक्टर विनय राम के अलावा स्टॉफ ऑफिसर प्रतुल कुमार, और पीओ एसके सिंह मौजूद रहे। यहां भाषण के बाद नारियल फोड़कर उत्पादन का कार्य शुरू किया गया।
डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने कहा कि इस माइंस के शुरू होने से निश्चित तौर पर रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। आगे गिरिडीह माइंस के क्रियान्वयन को लेकर कोलियरी प्रबंधन से बात की जाएगी ताकि रोजगार का ज्यादा से ज्यादा सृजन हो सके।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse