टीम एबीएन, रांची। झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 27 फरवरी से आहूत किया गया है। सत्र के दौरान सुरक्षा के इंतजाम काफी पुख्ता हैं। बजट सत्र को सुरक्षित संपन्न करवाने के लिए रांची पुलिस ने अपना प्लान भी तैयार कर लिया है। चूंकि इसी दौरान 2 और 3 मार्च को जी-20 देशों की बैठक भी रांची में होनी है। ऐसे में रांची पुलिस के लिए इस दोहरी जिम्मेदारी को निभाना एक कठिन टास्क होगा।
रांची एसएसपी किशोर कौशल में सीएम आवास से लेकर विधानसभा तक की सुरक्षा के लिए विशेष तैयारी की है। विधानसभा के बजट सत्र के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रहे। इसके लिए पूरे परिसर में चार लेयर की सुरक्षा चक्र की व्यस्था की गयी है। 500 जवानों की तैनाती तो की ही गयी है, इसके अलावा 20 इंस्पेक्टर और 10 डीएसपी रैंक के अधिकारी भी सुरक्षा में तैनात रहेंगे। वहीं सत्र के दौरान विधानसभा और उसके आसपास के क्षेत्रों में भी सुरक्षा की चाक-चौबंद व्यवस्था की जा रही है।
सत्र के दौरान सुरक्षा में तैनात होने वाले सुरक्षाकर्मियों को कई तरह के निर्देश भी जारी कर दिये गये हैं। सुरक्षा में किसी प्रकार की कोई गलती न हो, इसका खास ख्याल रखा गया है। बजट सत्र के दौरान लोगों के साथ शालीनता और कुशल व्यवहार के साथ पेश आने का भी जवानों को टिप्स दिया गया, विधानसभा के आस-पास कई जगहों पर बैरिकेडिंग की भी व्यवस्था की जा रही है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse