रामगढ़ उपचुनाव : सोमवार को सुबह सात से शाम तीन बजे तक होगी वोटिंग

 

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। विधानसभा उपचुनाव के लिए 27 फरवरी को होने वाले मतदान के मद्देनजर रविवार को डिस्पैच सेंटर रामगढ़ महाविद्यालय से सेक्टर दंडाधिकारी एवं मतदान पदाधिकारी तय किए हुए बूथों पर सुरक्षाकर्मियों के साथ रवाना हुए। उपचुनाव को लेकर जिला प्रशासन द्वारा तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।

रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के तहत 27 फरवरी सोमवार को सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होना है। रामगढ़ विधानसभा में कुल 335734 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 173550 और 162184 महिला मतदाताओं की संख्या है।

रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव के लिए कुल 405 मतदान केंद्र बनाये गये हैं, जो 233 भवनों में होंगे। रामगढ़ प्रखंड में 118 केंद्र, दुलमी प्रखंड में 64, चितरपुर प्रखंड में 70 और 153 मतदान केंद्र गोला प्रखंड में बनाये गये हैं। कुल 55 सेक्टर और 10 क्लस्टर रामगढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर बनाये गये हैं।

मतदानकर्मियों एवं मतदान सामग्री को सुरक्षा मुहैया कराने के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की उपलब्ध कराये गये हैं।
रामगढ़ विधानसभा उप निर्वाचन 2023 के लिए स्ट्रॉग रूम एवं काउंटिंग हॉल रामगढ़ महाविद्यालय रामगढ़ में बनाया गया है। वहीं स्वतंत्र और निष्पक्ष रूप से चुनाव संपन्न हो, इसे लेकर जिलास्तर पर कंट्रोल रूम बनाये गये हैं, जजो 24 घंटे कार्यरत रहेंगे। 

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त रामगढ़ माधवी मिश्रा, पुलिस अधीक्षक पीयूष पांडे सहित अन्य वरीय अधिकारियों ने डिस्पैच सेंटर पर खुद रहकर सभी कामों का बारीकी से ध्यान रखा। मतदान प्रक्रिया के लिए 2025 मतदानकर्मी, सेक्टर मजिस्ट्रेट 69 और 63 माइक्रो ऑब्जर्वर नियुक्त किये गये हैं।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse