आसनसोल : भाजपा पार्षद के घर लगी आग, इलाके में हड़कंप

 

एबीएन सेंट्रल डेस्क। आग लगने की वजह से भाजपा पार्षद के घर का एक हिस्सा जलकर खाक हो गया। घटना पश्चिम बंगाल के आसनसोल नगर निगम के 105 नंबर वार्ड की है। रविवार तड़के उक्त वार्ड की भाजपा पार्षद इंद्राणी आचार्य और भाजपा नेता अभिजीत आचार्य के घर में आग लगने से आसपास के इलाके में हड़कंप मच गया। पल भर में आग चारों तरफ फैल गयी। बताया जा रहा है कि फायर ब्रिगेड की चार घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया है।

रविवार तड़के लगी आग में भाजपा पार्षद के परिवार का कोई भी व्यक्ति घायल नहीं हुआ है। हालांकि घर का काफी सामान जल गया। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि आग शार्ट सर्किट से लगी होगी। 

क्या कहते हैं घर के मालिक : घर के मालिक अभिजीत आचार्य ने कहा कि पूरा घर जलकर खाक हो गया है। आसनसोल की दमकल की एक गाड़ी और कोलियाडी टैंक के पानी ने आग पर काबू पाया। लेकिन घर में कुछ भी नहीं बचाया जा सका।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse