टीम एबीएन, रांची। पैरा थ्रो बॉल फेडरेशन आफ इंडिया के तत्वावधान में पैरा थ्रो बॉल अंतर्राष्ट्रीय त्रिकोणीय चैंपियनशिप का आयोजन 19 फरवरी से 21 फरवरी तक नेपाल के काठमांडू में आयोजित किया गया है। जिसमें भारत, नेपाल और बंगलादेश के बीच त्रिकोणीय मुकाबला होगा। प्रतियोगिता में झारखंड के महिला वर्ग से पांच खिलाड़ी एवं पुरुष वर्ग से तीन खिलाड़ी भाग ले रहे हैं।
महिला वर्ग से प्रतिमा तिर्की रांची, असुंता टोप्पो गुमला, महिमा उराव रांची, अनीता तिर्की, रांची, तारामणि लकड़ा, रांची जबकि पुरुष वर्ग से पवन लकड़ा, लोहरदगा, चंदन लोहरा खलारी, मुकेश कंचन रांची का चयन भारतीय टीम में किया गया है।
भारत, नेपाल एवं बांग्लादेश के त्रिकोणीय प्रतियोगिता में भारत से कुल 15 /15 खिलाड़ी भाग ले रहें हैं। सीनियर और जूनियर दोनों ही टीमें इसमें हिस्सा ले रही है।
झारखंड विकलांग जन फोरम, दिव्यांग अधिकार मंच सहित दिव्यांग अधिकार कार्यकर्ताओं, झारखंड डिसेबल्ड क्रिकेट एसोसिएशन की सचिव सरिता सिन्हा, पैरा ओलंपिक एसोसिएशन आफ झारखंड के अध्यक्ष, कोरिल कुमार, सोदाग पंचायत के यूवा मुखिया पतरस तिर्की, सनोज महतो, एवं थोमस हमरोम ने खिलाड़ियों को शुभकामना दी।
महिमा उरांव को सोदाग पंचायत के युवा मुखिया पतरस तिर्की ने संपूर्ण पंचायत की ओर से महिमा उरांव को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी एवं आर्थिक सहयोग सहयोग दिया।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse