नये डीजीपी अजय कुमार सिंह का झारखंड स्टेट राइफल एसोसिएशन ने किया अभिनंदन

 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड राज्य राइफल एसोसिएशन के पदाधिकारियों और खिलाड़ियों ने गुरुवार को झारखंड के नवनियुक्त डीजीपी अजय कुमार सिंह का उनके आवास पर अभिनंदन किया।

एसोसिएशन के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विनय कुमार और कार्यकारिणी समिति के सदस्य रंजन कुमार उर्फ मुकुल ने सिंह को बुके और शाॅल देकर उन्हें डीजीपी बनने पर बधाई और शुभकामनाएं दी। झारखंड में एसोसिएशन की ओर से खिलाड़ियों के लिए किये जा रहे कार्यों से अवगत कराया। मुकुल ने कहा कि अजय सिंह राज्य में निशानेबाजी के विकास के लिए सदैव प्रयत्नशील रहे हैं और उनके डीजीपी बनने से इस खेल को और यहां के खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा। डीजीपी ने भी हरसंभव सहयोग देने की बात कही।

निशानेबाजी के राष्ट्रीय खिलाड़ी और कोच रंजन कुमार, सैयद अंसुब अयुब, राष्ट्रीय खिलाड़ी राहुल कुमार तथा अरुण मुखिया ने भी डीजीपी को फूल माला पहनाकर उनका अभिनंदन किया और खिलाड़ियों की उपलब्धियों को बताया। झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष अजय नाथ शहदेव ने कहा कि महेंद्र सिंह धोनी को भी निशानेबाजी में काफी दिलचस्पी है और इस खेल को झारखंड में लोकप्रिय बनाने की आवश्यकता है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse