फिलीपींस : भूकंप के झटकों के बाद सड़कों पर भागे लोग

 

  • तुर्की में तबाही मचाने के बाद फिलीपींस में भी डोली धरती

एबीएन सेंट्रल डेस्क। तुर्की और सीरिया में पिछले दिनों आये भूकंप ने भीषण तबाही मचायी है और कम से कम 41 हजार से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है। अभी भी हजारों और लोगों की मौत होने की आशंका है। वहीं, तुर्की में आये भूकंप के बाद दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में भूकंप के झटके महसूस किए जा रहे हैं और अब फिलीपींस में भी भूकंप के तेज झटके महसूस किये गये हैं, जिसने लोगों को बुरी तरह से डरा दिया है। 

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) के मुताबिक, गुरुवार को मध्य फिलीपींस के मसबाते क्षेत्र में 6.1 तीव्रता का भूकंप आया है। समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया है कि भूकंप के बाद अभी तक सुनामी की कोई चेतावनी जारी नहीं की गयी है और नुकसान या किसी के हताहत होने की तत्काल कोई रिपोर्ट नहीं है। यूएसजीएस ने कहा है कि भूकंप का केंद्र मसबाते के उसोन नगर पालिका के मिआगा के पास स्थिति गांव से 11 किलोमीटर (सात मील) दूर था। 

स्थानीय समय के मुताबिक, रात 2 बजे के बाद शक्तिशाली भूकंप के झटके आने के बाद लोग दहशत में आ गये और अनहोनी की आशंका से लोग अपने अपने घरों से बाहर आ गये। रिपोर्ट के मुताबिक, हजारों लोग रात भर अपने घरों के बाहर रहे और तुर्की की त्रासदी उनके जेहन में लगातार खौफ पैदा कर रही थी, लिहाजा उन्होंने रात में अपने घर जाने के बजाये सड़कों पर ही रात गुजारी। बता दें कि तुर्की में भी सुबह होने से पहले भूकंप आयी थी, जिसकी वजह से बड़ी तादाद में लोगों की मौत हुई है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse