टीम एबीएन, रांची। पंजाब की जालंधर पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने कार्रवाई करते हुए आठ किलो अफीम के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया। युवक की पहचान झारखंड के चतरा जिले के गदेर गांव के रहने वाले रामचरण के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से आठ किलो अफीम बरामद किया है।
बताया जा रहा है कि युवक अफीम कारोबार में कुरियर का काम करता है। वह चतरा जिले से अफीम की खेप लेकर जालंधर पहुंचा था, लेकिन पुलिस के एंटी नारकोटिक्स सेल ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस अधिकारियों को गुप्त सूचना मिली थी कि झारखंड से नशे की खेप लेकर एक युवक आ रहा है, जिसके बाद पुलिस ने गुरुनानक पुरा के पास रेलवे कॉलोनी के टी पॉइंट पर नाकाबंदी कर दी। जैसे ही युवक वहां पर पहुंचा, पुलिस ने उसे दबोच लिया।
इससे पहले झारखंड के ही एक युवक को मकसूदां में भगत सिंह कॉलोनी के पास वाई पॉइंट पर पौने तीन किलो अफीम के साथ पकड़ा गया था। यह युवक पहले जालंधर में मजदूरी करता था, लेकिन वह झारखंड के तस्करों के संपर्क में आ गया और अफीम की सप्लाई जालंधर लाने लगा था।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse