एबीएन बिजनेस डेस्क। अमूल ने एक बार फिर से दूध के दाम बढ़ा दिए है। अब फुल क्रीम दूध 63 रुपये की जगह 66 रुपये प्रति लीटर पर मिलेगा। वहीं, भैंस के दूध की कीमत में 5 रुपए प्रति लीटर का इजाफा करते हुए 65 रुपए की जगह 70 रुपये प्रति लीटर कर दिया है। इतना ही नहीं दूध के अलावा अमूल दही और अन्य उप-उत्पादों के दामों में भी बढ़ोतरी कर दी है। नई कीमतें 3 फरवरी से लागू होगी।
कंपनी के मुताबिक, अब अमूल का ताजा आधा लीटर दूध 27 रुपये का मिलेगा, जबकि इसके 1 लीटर पैकेट के लिए 54 रुपये चुकाने होंगे। वहीं, अमूल गोल्ड यानी फुल क्रीम दूध का आधा किलो का पैकेट अब 33 रुपये का मिलेगा। अमूल गाय के दूध की एक लीटर की कीमत बढ़कर 56 रुपये हो गई है,जबकि आधे लीटर के लिए 28 रुपये चुकाने होंगे।
बता दें कि इससे पहले, गुरुवार को डेयरी फर्म पराग मिल्क फूड्स ने गाय के दूध के गोवर्धन ब्रांड की कीमत 2 फरवरी से 2 रुपये प्रति लीटर बढ़ा दी। कीमतों में बढ़ोतरी के साथ गोवर्धन गोल्ड दूध की कीमत अब 54 रुपये प्रति लीटर से बढ़कर 56 रुपये हो गया है। वहीं, पराग मिल्क फूड्स के चेयरमैन देवेंद्र शाह ने कहा कि एनर्जी, पैकेजिंग, लॉजिस्टिक्स और पशु आहार की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से कीमतों में बढ़ोतरी हुई है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse