टीम एबीएन, चरही। चुरचू प्रखंड के चरही पंचायत के सरवाहा सिरकोल में आदर्श क्लब ने सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि दुलमी प्रखंड बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश, झामुमो नेता नीलकठ महतो पंचायत समिति निरंजन महतो और समाजसेवी कुंती देवी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम को शुभारंभ किया।
मुख्य अतिथि बीस सूत्री अध्यक्ष सुधीर मंगलेश ने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रम सामाजिकता को बढ़ाती है। साथ ही लोगों में मेलमिलाप होता है।तथा आपसी सौहार्द, भाईचारा व मिल्लत का वातावरण कायम होता है।
हमारे जीवन में नृत्य गीत संगीत काफी अनमोल है। हमारे जीवन का अहम हिस्सा है। मनुष्य के तनाव को दूर करने का बेहतरीन उपाय है नृत्य संगीत। साथ ही कहा कि भविष्य के आप सभी युवा उम्मीद है। उन्होंने लोगों से अपील करते है कि बुराई, नशा, व्यभिचार के खिलाफ आवाज उठायें। गांव में सद्भाव भाईचारा और विकास के लिए कार्य करें।
मौके पर मुख्य संयोजक घनु आदित्या, उतम कुमार, करमू कुमार, बबलू कुमार, प्रभु कुमार, सनू कुमार, रवि कुमार, रमेश कुमार, विनोद महतो, हेमंत कुमार, कार्तिक महतो, कामेश्वर महतो सहित कई लोग मौजूद थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse