आज जमशेदपुर-कोलकाता के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे सीएम

 

टीम एबीएन, जमशेदपुर/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को जमशेदपुर से सिटी ऑफ जॉय कोलकाता के बीच हवाई सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जाएंगे। साथ ही जमशेदपुर झारखंड का दूसरा शहर बन जायेगा, जहां से विमानों की व्यावसायिक उड़ान शुरू हो जायेगी। अभी हवाई यात्रा के लिए लोगों को रांची के बिरसा मुंडा एयरपोर्ट की सेवा लेनी पड़ती है।जमशेदपुर से कोलकाता और भुवनेश्वर दोनों शहरों के लिए हवाई सेवा शुरू हो रही है।

जमशेदपुर से कोलकाता का किराया 1,999 रुपये रखा गया है। इंडियावन एयर ने 9 सीटर विमान चलाने का फैसला किया है। 31 जनवरी 2023 को सुबह 11:30 बजे विमान जमशेदपुर से उड़ान भरेगा और 12:35 बजे यात्रियों को कोलकाता पहुंचा देगा। यही विमान दोपहर 1:25 बजे कोलकाता एयरपोर्ट से उड़ान भरेगा और 2:30 बजे जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पहुंचा देगा। जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का शुभारंभ करने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सुबह 9:45 बजे पूर्वी सिंहभूम के जिला मुख्यालय जमशेदपुर स्थित सर्किट हाउस से सड़क मार्ग से रवाना होंगे। वह 9:55 बजे सोनारी एयरपोर्ट पहुंच जायेंगे। 

यहां पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे और जमशेदपुर-कोलकाता विमान सेवा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री 10:30 बजे सोनारी हवाई अड्डा से सड़क मार्ग से प्रस्थान कर जाएंगे। जमशेदपुर-कोलकाता हवाई सेवा का शुभारंभ करने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 10:45 बजे जुगसलाई पहुंच जाएंगे। यहां पर वह जुगसलाई ओवरब्रिज के उद्घाटन कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। 

यहां से मुख्यमंत्री कदमा स्थित डीबीएमएस स्कूल सभागार पहुंचेंगे। स्कूल सभागार में सूबे के मुखिया सरायकेला-खरसावां और पूर्वी सिंहभूम की संयुक्त समीक्षा बैठक में भाग लेंगे। मुख्यमंत्री 31 जनवरी की शाम 5:30 बजे रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवास लौटेंगे। लेकिन, इसके पहले वह जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित गोपालपुर मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। यहां से वह सोनारी एयरपोर्ट चले जायेंगे। वहां से हेलिकॉप्टर से हेमंत सोरेन रांची स्थित स्टेट हैंगर पहुंचेंगे। वहां से सड़क मार्ग से मुख्यमंत्री आवास पहुंचेंगे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse