टीम एबीएन, रांची। एसआर डीएवी पब्लिक स्कूल, पुंदाग में कृतज्ञता के साथ महात्मा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।विद्यार्थियों ने बापू गांधी को याद करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व पर प्रकाश डाला। महात्मा गांधी जी के स्वच्छता अभियान संबंधित चित्र बनाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। संगीत शिक्षक श्री शैलेन्द्र कुमार पाठक ने बापू का प्रिय भजन रघुपति राघव राजा राम प्रस्तुत करके सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। कक्षा एकादश की राशि सिंह ने महात्मा गांधी के सिद्धांतों पर प्रकाश डाला।
प्राचार्य श्री संजय कुमार मिश्रा ने अपने उद्बोधन में कहा कि महात्मा गांधी केवल हाड़ - मांस से बने हुए साधारण मनुष्य नहीं थे, वे उनका जीवन दर्शन अनुकरणीय है। वे एक सच्चे कर्मयोगी थे। वे अपने कर्मो से दृष्टांत प्रस्तुत करते थे। उनकी कथनी और करनी में अंतर नहीं था। वे त्याग और तपस्या का जीवन व्यतीत करते थे। उन्होंने राष्ट्र हित को सर्वोपरि माना। केवल मात्र देश को स्वतंत्र करवाना, उनका उद्देश्य नहीं था, बल्कि सामाजिक कुरीतियों, कुसंस्कारों, अस्वच्छता, अस्पृश्यता, गरीबी, अशिक्षा आदि को दूर करना भी उनका लक्ष्य था। तभी कृतज्ञ राष्ट्र ने उन्हें राष्ट्र पिता के पद पर बैठाया ।उन्होंने पूरे विश्व को सत्य और अहिंसा का मार्ग दिखाया। उनके सिद्धांतों पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उक्त कार्यक्रम में विद्यालय के सभी विद्यार्थी, शिक्षक और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। राष्ट्र गान के साथ सभा समाप्त हुई।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse