टीम एबीएन, चरही। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरचू के विभिन्न हेल्थ वेलनेस सेंटर में शनिवार को निर्धारित समयानुसार परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चुरचू के हेल्थ वेलनेस सेंटर चीचीकला, कजरी, दिगवार, बासाडीह, हेसालोंग सहित विभिन्न हेल्थ वेलनेस सेंटर में परिवार कल्याण दिवस मनाया गया। मौके पर हेल्थ वेलनेस सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन कर गर्भवती, धातृ, किशोरियों आदि महिलाओं को स्वास्थ्य संबंधित के अलावे प्रजनन रोकथाम, प्रसव, स्वास्थ्य सम्बंधित कई समस्याओं को लेकर विस्तृत जानकारी लोगो को दी गई।
हेल्थ वेलनेस सेंटर कजरी में सीएचओ अशिशोम जोजो, एएनएम रेखा कुमारी व योग शिक्षक विजय कुमार दास ने संयुक्त रूप से स्वास्थ्य संबंधी के साथ अन्य समस्याओं पर सहित कई महिला व किशोरी व महिलाओं को विस्तारपूर्वक से बताया गया। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर बासाडीह, दिगवार, चीचीकला आदि सेंटर में परिवार कल्याण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। वहीं सवाल जबाब में बेहतर तरीके से जवाब देने वालों को पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
योग शिक्षक विजय कुमार दास ने महिलाओं को योग की तकनीक व योग के महत्व के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। योग शिक्षक श्री दास ने कहा की स्वस्थ रहने के लिए हम सभी को नियमिय योग करने की जरूरत है सभी कोई नियमित योग करें। स्वास्थ्य से कोई बड़ा धन नही होता है। वहीं हेल्थ वेलनेस सेंटर चीचीकला में सीएचओ सुशाना कश्यप ने भी अपने सेंटर में कार्यक्रम का आयोजन की इसके अलावे कार्यक्रम में उपस्थित लोगों साथ फैमिली प्लानिंग, रोकथाम बताया गया।
वही हेल्थ वेलनेस सेसेंटर बासाडीह में सीएचओ सीता कुमारी के द्वारा का परिवार कल्याण से संबंधित लाभ, फायदे व इससे बचने की तरकीब को विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। कार्यक्रम में सीएचओ सुशाना कश्यप, सीता कुमारी, अशिशोम जोजो, सुमन कुजूर, एएनएम रेखा कुमारी, प्रीति कुमारी, रीना कुमारी, आरती कुमारी, योग शिक्षक विजय कुमार दास, सहिया साथी गुलाबी किस्कू, सहिया यशोदा देवी, मैनो मुर्मू, सफिया नूरी, शुशीला कुमारी, किरण कुमारी, यास्मीन परवीन, रजनी मरांडी, सरिता हेंब्रम, यास्मिना खातून, संगीता देवी, मोषमी मरांडी, निधि कुमारी, विजय टुडू, बुधन मरांडी, लक्ष्मी सोरेन, नाजनीन परवीन, नाजिया खातून, राज कुमारी, अंजूम आरा, हसीमा खातून, सीता देवी सहित कई महिला-पुरुष शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse