टाटीझरिया : धर्मपुर में शनिवार बाजार का उद्धाटन

 

संदीप पांडेय 

टीम एबीएन, टाटीझरिया। धर्मपुर गांव के शिव मंदिर परिसर में साप्ताहिक  शनिवार बाजार लगाने का उद्धाटन टाटीझरिया बीडीओ साइनी तिग्गा, जिप सदस्य रामप्रसाद प्रमुख संतोष मंडल,धर्मपुर पंचायत की मुखिया कांति देवी, डूमर मुखिया ममता देवी टाटीझरिया मुखिया सुरेश यादव, डहरभंगा पंचायत मुखिया प्रतिनिधि रविन्द्र यादव, झरपो मुखिया शिबुप्रसाद सोनी, भराजो मुखिया प्रतिनिधि उपेंद्र पांडेय, डूमर मुखिया ममता देवी कैलाश पति सिंह संग कई सांसद प्रतिनिधि, विधायक प्रतिनिधि, समाज सेवीयो के हाथों सामूहिक रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुरुआत की गयी। 

मंच संचालन राजू यादव ने किया। पुरोहित सुखदेव पांडेय, सोनू पांडेय के वैदिक मंत्रोच्चारण से पूजा अर्चना नारियल तोड़ रिबन काट कर शनिवार बाजार का उद्धाटन किया गया। बाद में उपस्थित मंचासीन अतिथियों ने बारी बारी से अपने संबोधन में कहा शनिवार बाजार लगने से अब जेरुआ डीह, डूमर, मुक्तिदुधमनिया, डुंगो, खरिका, बेरहो, मंडपा हरदिया, पनिमाको,बांडीह,खम्भवा,अमनारी, कोल्हू, मायापुर, बेडम, सिझु, चुरचू समेत अन्य पड़ोसी गांव के लोगों को अब साग सब्जी, बकरा बकरी मुर्गा मुर्गी राशन श्रृंगार सामग्री की खरीद बिक्री के लिये मुश्किलों सामना नहीं करना पड़ेगा। 

प्रमुख ने बाजार समिति के सदस्यों को इस अनोखा पहल के लिये धन्यवाद दिया। वहीं बीडीओ ने समिति सदस्यों और ग्रामीणों को शनिवार बाजार परिसर में शेड देने का आश्वासन दिया। मौके पर जोधी यादव, धर्मपुर मुखिया प्रतिनिधि अशोक यादव, छक्कन यादव, लक्ष्मण प्रसाद, सुनील साहू, संतोष कुमार, बब्लू कुमार, हरिनाथ यादव, सरजू प्रसाद, मनोज कुमार सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse