टीम एबीएन, रांची। गुरुवार को सेवा भारती, रांची ने अनगड़ा प्रखंड के सुदूर ग्राम डुमर टोली, जिरकी, कोयनारडीह, जोन्हा में 150 कंबल वितरण किया। सेवा भारती के माध्यम से प्रति वर्ष ठंड से राहत के लिए अभावग्रस्त, वंचित, असहाय वृद्ध ग्रामीणों को कंबल प्रदान किया जाता है।
कंबल वितरण कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा भारती के गुरूशरण प्रसाद ने ग्रामीण बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि दुर्व्यसन जैसी आदतों को छोड़कर स्वस्थ जीवनशैली अपनाना चाहिए। अपनी सनातन संस्कृति और सरना धर्म के संस्कार से जुड़े रहना है। किसी दूसरे मत, पंथ के बहकावे से सदैव दूर रहना है।
सेवा भारती हर दु:ख,तकलीफ में ग्रामीणों की सेवा में समर्पित हैं। ग्राम विकास को लेकर आगामी 29 जनवरी को सेवा भारती सेवा धाम, गुड़ीडीह में स्वास्थ्य शिविर,किसान मेला,दौड़ का आयोजन कर रही है। मौके पर समाजसेवी मिथिलेश पाण्डेय, शुभेंदु भट्ट, श्रद्धानंद पाठक, जितेन्द्र कुमार, जयमाला देवी आदि उपस्थित रहे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse