किसान गर्जना रैली में भाग लेने के लिए झारखंड के किसान दिल्ली रवाना

 

  • लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य की मांग को लेकर हो रही किसान गर्जना रैली 
  • 19 को प्रस्तावित रैली में शामिल होने रामलीला मैदान दिल्ली जा रहे हैं झारखंड के हजारों किसान 
  • देश के कोने-कोने से दिल्ली आयेंगे लाखों किसान

टीम एबीएन, रांची। देश में खाद्यान की सुरक्षा के साथ किसानों की सुरक्षा भी अति आवश्यक है। किसानों ने भरपूर उत्पादन कर देश की खाद्यान सुरक्षा सुनिश्चित की है। किंतु अभी तक किसान की हालत जस की तस है। उक्त विचार भारतीय किसान संघ के द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता में रखते भारतीय किसान संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय किसान संघ का नारा रहा है कि देश के हम भंडार भरेंगे लेकिन कीमत पूरी लेंगें। आज देश खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन चुका है, हम विदेशों में खाद्यान्न निर्यात कर रहे हैं। लेकिन किसान जो फसल उगाता है, कड़ी मेहनत के बावजूद उसको अपनी उपज का लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य अभी तक नहीं मिल रहा है। इसलिये किसानों की विभिन्न मांगों को लेकर भारतीय किसान संघ 19 दिसंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में किसान गर्जना रैली आयोजित कर रहा है। 

देशभर में भारतीय किसान संघ के कार्यकर्ता सभी प्रांतों में ग्राम संपर्क, धरना, सभा पदयात्रा जैसे कार्यक्रमों से जनजागरण को करते हुये दिनांक 19 दिसंबर 2022 को दिल्ली में लाखों की संख्या में ‘किसान गर्जना रैली’ में शामिल होंगे। भारतीय किसान संघ झारखंड प्रदेश से किसान गजार्ना रैली में भाग लेने जाते झारखंड के किसान और साथ में किसान संघ के सभी पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष जय सिंह, अनिल शर्मा, महामंत्री प्रकाश नारायण, धीरेन्द्र अग्रवाल, प्रदेश मंत्री दीपक, प्रदेश कार्यकारणी शिव ने झंडा दिखा कर किसानों को किसान गर्जना रैली में जाने वालें किसानों को दिल्ली के लिए रवाना किया। बुरमु प्रखंड अध्यक्ष चंदन की ओर से रातू प्रखंड अध्यक्ष बेनी साहू के नेतृत्व में हजारों महिला और युवा किसानों ने भाग लिया। पदाधिकारी गण दिल्ली के लिए जाते जय बलराम  जय किसान का नारा लगाते हुवे दिल्ली के लिए जा रहे हैं। 

 

प्रमुख मांगें-

  1. लागत के आधार पर लाभकारी मूल्य दिया जाये।   
  2. कृषि आदानों पर जीएसटी समाप्त किया जाये। 
  3. किसान सम्मान निधि की राशि में पर्याप्त बढ़ोतरी की जाये। 
  4. जी.एम.सरसों को अनुमति न दी जाए।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse