टीम एबीएन, दारू (हजारीबाग)। इरगा पंचायत के बड़वार स्थित छत्रपति शिवाजी +2 उच्च विद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ शनिवार को किया गया। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन सांसद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद, पंचायत की मुखिया अनिता देवी और विद्यालय के निर्देशक सह प्रधानाध्यापक सिकंदर यादव ने फीता काटकर किया। वार्षिक खेल प्रतियोगिता के शुभारंभ के बाद मौजूद अतिथियों पर पुष्प वर्षा कर मंच तक लाया गया। अतिथियों के स्वागत में बुके देने के बाद स्कूली बच्चियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया।
विद्यालय के प्रधानाध्यपक ने बताया कि कोविड काल के कारण पिछले दो वर्षों से खेलकूद प्रतिगोगिता का आयोजन नहीं हो सका था, इसलिए इस बार विद्यालय प्रबंधन भव्य आयोजन कर रहा है। इस प्रतियोगिता में जेआरबी मेमोरियल उच्च विद्यालय और विवेकानंद उच्च विद्यालय के विद्यार्थी भी शामिल हैं। प्रतियोगिता में ऊंची, लंबी कूद, खो खो, कबड्डी, दौड़, बॉलीबॉल आदि के खेल शामिल हैं।
यह प्रतियोगिता दो दिवसीय है जिसका समापन रविवार को होगा। इस प्रतियोगिता में जीतने वाली टीम को ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया जायेगा। मौके पर सांसद प्रतिनिधि ने प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए उन्हें पढ़ाई के साथ साथ खेल खुद में बेहतर करने को कहा जिससे उनका शारीरिक और मानसिक विकाश भी हो सके। मुखिया अनिता देवी ने विद्यालय प्रबंधन को वार्षिक खेल खुद प्रतियोगिता के बेहतर आयोजन के लिए बधाई दी। इस कार्यक्रम में रामचंद्र ठाकुर, गंगासागर, आशीष चौरसिया, नंदकिशोर सिंह, अनिता शर्मा, विक्रांत कुमार, सुबोध कुमार, राज खान, संतन कुमार, नासरीन खातून,भुनेश्वर यादव मनोरंजन यादव, महावीर यादव आदि शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse