टीम एबीएन, गढ़वा/ रांची। रमना थाना पुलिस ने पिछले दिनों प्रखंड के टंडवा मे भारत फाइनेंस के महिला कर्मी से हुए लूटकांड का खुलासा कर लिया गया है, जिसमें थाना क्षेत्र के टंडवा निवासी महेंद्र प्रसाद गुप्ता गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के पास से लूटकांड को अंजाम देने में उपयोग किए गए बिना नंबर प्लेट की काला रंग के हीरो स्पलेंडर मोटरसाइकिल के साथ हेलमेट, काला रंग का गमछा और पीड़िता से लूटा गया बैग के साथ कागजात बरामद किये गये हैं।
भारत फाइनेंस की महिला कर्मी से लूटा था बैग
आज यानी शनिवार को श्री बंशीधर नगर के एसडीपीओ प्रमोद कुमार केसरी ने रमना थाना परिसर में प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से बताया कि पिछले दिनों टंडवा में घटी लूट की घटना में पुलिस अधीक्षक अंजनी कुमार झा के निर्देश के आलोक में टीम बनाकर घटना का उदभेदन किया गया। डीएसपी केशरी ने बताया कि 28 नवंबर के दोपहर भारत फाइनेंस कंपनी के एसएम प्रभा कुमारी सेंटर से समूह का पैसा कलेक्शन कर अपने स्कूटी से बंशीधर नगर स्थित मेन ब्रांच जमा कराने जा रही थी, इसी क्रम में टंडवा निवासी शिव भुइयां के घर के समीप मोटरसाइकिल से पहुंचे 2 युवकों द्वारा प्रभा कुमारी को स्कूटी से धक्का देकर गिराते हुए बैग लूट कर भाग गए थे।
कई सामान बरामद
बैग में एक लाख 61 हजार 993 रुपए नगद के साथ, टैब, बायोमैट्रिक मशीन और कागजात शामिल था। उन्होंने बताया कि तकनीकी साक्ष्य के आधार पर शुक्रवार के शाम महेंद्र को उसके घर गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर घटना में उपयोग किए गए सामग्री को भी बरामद किया गया है। मामले में गिरफ्तार महेन्द्र ने गुनाह कबूल किया है।
अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापोमारी
एसडीपीओ ने बताया कि इस मामले में शामिल एक अन्य अपराधी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है। छापेमारी टीम में थाना प्रभारी कृष्ण कुमार कुशवाहा, पुअनी विवेक कुमार पंडित के साथ रमना थाना पुलिस के जवान शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse