टीम एबीएन, रांची। डीएवी पब्लिक स्कूल जोन एक नई दिल्ली के निदेशक डॉ जे पी शूर ने आज डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल कडरू का दौरा किया। श्री शूर ने कहा कि यह स्कूल बुलंदियों को छू रहा है। इसके पीछे स्कूल के हर एक कर्मचारी, शिक्षक का सामूहिक योगदान है। उन्होंने कहा कि हमें पूर्ण समर्पण से काम करना चाहिए। श्री शूर ने कहा आर्य समाज हमारी मां है और हमें आर्य समाज का पूरा ख्याल रखना चाहिए। हमें एक सच्चे आर्य समाजी की तरह पूर्ण निष्ठा और समर्पण से कार्य करना चाहिए। इससे पहले विद्यालय के प्राचार्य श्री एमके सिन्हा ने डॉक्टर शूर का स्वागत किया। अपने स्वागत भाषण में श्री सिन्हा ने विद्यालय की उपलब्धियां बतायीं। श्री सिन्हा ने कहा कि वर्तमान में डीएवी कपिलदेव विद्यालय के दो पूर्ववर्ती छात्र झारखंड राज्य में जिले के उपायुक्त हैं और सात अन्य आईएएस हैं। इसके अलावा विद्यालय के छह छात्रों ने राष्ट्रपति से पुरस्कार प्राप्त किया है। इनमें एक ने पूर्व राष्ट्रपति महामहिम श्रीमती प्रतिभा देवी सिंह पाटिल से पुरस्कार प्राप्त किया जबकि पूर्व राष्ट्रपति महामहिम डॉ कलाम से चार अन्य छात्रों ने पुरस्कार प्राप्त किया था। इस अवसर पर डीएवी कपिलदेव के चेयरमैन श्री कपिल देव गिरि भी उपस्थित थे। डॉ शूर कहा कि जब भी वह श्री गिरि को देखते हैं उन्हें उनमें अपने पिता दिखते हैं। डॉक्टर शूर ने कहा कि डीएवी कपिलदेव आज अच्छा कर रहा है तो उसके पीछे कपिल देव गिरि के योगदान को नहीं भुलाया जा सकता। उन्होंने विद्या दान के लिए जमीन उपलब्ध कराई। बाद में डॉक्टर शूर और कपिल देव गिरि ने एक दूसरे को शॉल प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर डॉक्टर शूर के स्वागत में स्वागत गान और नृत्य का भी आयोजन किया गया। मौके पर एआरओ अरुण कुमार ए आर ओ ओपी मिश्रा ,विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्य समेत डीएवी कपिलदेव विद्यालय के सभी शिक्षक शिक्षिकाएं मौजूद थे। उक्त जानकारी डीएवी कपिलदेव पब्लिक स्कूल, कडरू रांची के मीडिया प्रभारी आलोक इंद्र गुरु ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse