हजारीबाग : यूथ विंग ने जरूरतमंदों को दिया वस्त्र

 

टीम एबीएन, हजारीबाग। हजारीबाग शहर से 7 किलोमीटर दूर स्थित नरसिंह स्थान मंदिर परिसर में कार्तिक पूर्णिमा से एक दिन पूर्व श्रद्धालुओं ने बाबा का दर्शन किया इसी बीच मंदिर परिसर के बाहर भव्य मेला का आयोजन किया गया जिसमें कई जरूरतमंद लोग अपनी जरूरत को लेकर लोगों से आस एवं उम्मीद लगाए बैठे थे। तो वहीं शहर के सामाजिक एवं धार्मिक कार्यों में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने वाले हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्रप्रकाश जैन के दिशा निर्देश में नरसिंह स्थान मंदिर परिसर के बाहर जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। यह वो वस्त्र था जो, जिनके पास जरूरत नहीं थी वैसे वस्त्रों को इकट्ठा कर यूथ विंग की टीम ने जरूरतमंदों को देना उचित समझा। ताकि प्रचंड ठंड में उन्हें ठंड से राहत मिल सके हमारी कोशिश है कि हर जरूरतमंद तक हम पहुंचे और उन्हें मदद करें यही उद्देश्य के साथ यूथ विंग अपनी सेवा प्रदान कर रही है। हजारीबाग यूथ विंग के संरक्षक चंद्र प्रकाश जैन ने कहा कि यूथ विंग के टीम के सदस्यों के द्वारा नरसिंह स्थान मंदिर परिसर में जरूरतमंद लोगों के बीच वस्त्र का वितरण किया गया। शहर के कई लोगों के द्वारा जरूरत ना आने वाले वस्तुओं को इकट्ठा कर उन लोगों के बीच वितरण किया गया है सभी वस्त्र पहनने लायक और बेहद साफ-सुथरे स्थिति में थे। मौके पर अध्यक्ष विशाल खण्डेलवाल, सचिव संजय कुमार, उपाध्यक्ष विकास केसरी, रितेश खंडेलवाल, सिद्धांत मद्धेशिया, अतिशय जैन सहित कई लोग मौजूद थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse