7 से गंगा दामोदर एक्सप्रेस पटना से जमशेपुदर के लिए सातों दिन स्वर्ण एक्सप्रेस के रूप में चलेगी

 

टीम एबीएन, कोडरमा। यात्रीगण कृपया ध्यान दें... रेलवे के नयी आदेश आगामी 7 नवंबर से पटना से 8 नवंबर से कोडरमा के रास्ते जमशेदपुर तक गंगा दामोदर और स्वर्ण जयंती के रूप में 22 कोच के साथ चलेगी। इससे कोडरमा के यात्रियों को जमशेदपुर 7 दिनों के लाभ मिलेगा और इसका समय पर भी कुछ परिवर्तन की संभावना है। इसमें स्लीपर कोच की संख्या 8 थर्ड एसी के 6 सेकेण्ड एसी के 2 एवं फर्स्ट एसी के 1 तथा 3 जनरल कोच यात्रियों के लिए होगें। वर्तमान में स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस में 9 कोच होते थे इधर कोडरमा जक्शन आसपास के जिले लोगों को भी जमशेदपुर जाने के एक अतिरिक्त ट्रेन जायेगी। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे अधिकसूचना ने जारी कर दी है। हाजीपुर के सीपीआरओ बिरेंद्र कुमार ने दूरभाष पर गंगा दामोदर एक्सप्रेस 22 रेक के साथ चल रही है और स्वर्ण जयंती 9 कोच के साथ चल रही है। रेलवे का यह रेक धनबाद में खडा रहता था जिसे यात्रियों को अब इसका लाभ मिलने लगेगा। गाडी संख्या 13329 /13330 धनबाद पटना गंगा दामोदर एक्सप्रेस को एलबी कोच किया जा रहा है। जबकि ट्रेन संख्या 13301 /13302 टाटा से रोजाना खुलने वाली स्वर्ण जयंती एक्स्प्रेस एलबी कोच में परिवर्तित हो जायेगें। रेलवे दोनों ट्रेनों को एक साथ जोड़कर चलाने का निर्णय लिया है। दोनों ट्रेनों को जुडे जाने से गंगा दामोदर एक्सप्रेस धनबाद पहुंच कर 10 मिनट रूकने के बाद रूककर इस ट्रेन को स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस के साथ टाटा के लिए रवाना किया जायेगा। इसी प्रकार टाटा से धनबाद पहुंचने पर स्वर्ण रेखा एक्सप्रेस 20 मिनट के बाद गंगा दामोदर बनाकर इस ट्रेन को पटना के लिए रवाना किया जायेगा। ये व्यवस्था टाटा से 8 नवंबर को और पटन से 7 नवंबर को लागू होगी और यात्रियां को अलग-अलग टिकट लेना होगा। क्योंकि धनबाद से ट्रेन का नंबर अलग हो जायेगा, जबकि सामान्य क्लास के यात्रियों को उतनी परेशानी नहीं होगी। मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन आगमन और प्रस्थान का विभिन्न स्टेशनों में कुछ समय परिवर्तित होगा।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse