कार्तिक पूर्णिमा पर ग्रहण.. झारखंड के इन शहरों में दिखेगा चंद्र ग्रहण

 

टीम एबीएन, रांची। कार्तिक पूर्णिमा के दिन पूरे झारखंड के रांची और हजारीबाग में कुछ समय के लिए चंद्र ग्रहण को देखा जा सकता है। इसके अलावा 8 नवंबर को घटित होने वाला पूर्ण चंद्र ग्रहण भारत के सभी स्थानों से चंद्रोदय के समय देखा जा सकेगा। हालांकि, ग्रहण की आंशिक व पूर्णावस्था का आरंभ भारत में किसी भी जगह से नहीं देखा जा सकेगा, क्योंकि यह घटना भारत में चंद्र उदय से पहले ही शुरू हो चुकी होगी। बता दें कि यह जानकारी पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता स्थित खगोल विज्ञान केंद्र ने दी है। खगोल विज्ञान केंद्र कोलकाता के अनुसार राजधानी रांची में नौ मिनट के लिए चंद्र ग्रहण दिखेगा। साथ ही इसके अलावा हजारीबाग में 10 मिनट तक लोग चंद्र ग्रहण को देख सकेंगे। बता दें कि आंशिक चंद्र ग्रहण दोपहर 2:39 से 3 : 46 तक पूर्ण चंद्र ग्रहण घटित होगा। रांची में कार्तिक पूर्णिमा के दिन शाम 5:03 पर चंद्रोदय होगा। जबकि हजारीबाग में चंद्र उदय का समय 5:02 बताया गया है। इस तरह रांची में 9 मिनट तक और हजारीबाग में 10 मिनट तक पूर्ण चंद्र ग्रहण देखा जा सकेगा। इसके अलावा बता दें कि खगोल विज्ञान केंद्र ने बताया है कि इसके बाद आंशिक ग्रहण की स्थिति शाम 6:19 तक देखा जा सकेगा। पूर्णिमा के दिन ही चंद्र ग्रहण लगता है, जब सूर्य और चंद्रमा के बीच पृथ्वी आ जाती है। इस दिन तीनों (सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी) एक सीधी रेखा में होते हैं। 2023 में 28 अक्टूबर को भारत के अंदर अगला चंद्र ग्रहण दिखेगा। सूचना के लिए बता दें कि यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा और पिछले वर्ष 19 नवंबर को आंशिक चंद्र ग्रहण घटित हुआ था।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse