किसान-जरूरतमंदों के साथ खड़ी है राज्य सरकार : हेमंत सोरेन

 

टीम एबीएन, रामगढ़/ रांची। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि अबतक आपकी सरकार ने सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत 31 लाख से अधिक आवेदन प्राप्त कर 20 लाख से अधिक आवेदनों का निष्पादन कर दिया है। सोरेन ने रामगढ़ स्थित रजरप्पा में आयोजित आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि कहा कि सरकार का प्रयास है कि अधिक से अधिक आवेदनों का निष्पादन सुनिश्चित किया जाये। वर्ष 2021 में भी इस तरह के शिविर का आयोजन किया गया था। इस वर्ष फिर से इसका आयोजन हो रहा है। एक माह के लिए यह विशेष आयोजन किया जा रहा है। लेकिन एक माह के बाद भी लोगों को लाभान्वित करने की प्रक्रिया जारी रहेगी। उन्हें योजनाओं का लाभ मिलता रहेगा। उन्होंने कहा राज्य गठन के बाद पहली बार उत्साह का माहौल है। सरकार किसान, श्रमिक, महिलाओं, युवाओं एवं सभी जरुरतमंदों के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जरूरतमंद लोगों को पेंशन देने के लिए केंद्र सरकार से आग्रह किया लेकिन ना पेंशन को यूनिवर्सल किया गया और ना ही पेंशन की राशि में बढ़ोतरी हुई। ऐसे में आपकी सरकार ने अपने बलबूते सभी जरूरतमंद को पेंशन देने का कार्य किया। भारत सरकार ने राज्य सरकार से आर्थिक मदद के लिए अनुरोध किया, लेकिन राज्य को उसका अधिकार नहीं मिला। जबकि केंद्र के पास राज्य की करोड़ों की राशि बकाया है।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse