एबीएन सेंट्रल डेस्क। कर्नाटक के बीदर में चिट्टागुप्पा तालुक के एक गांव में शुक्रवार देर रात एक आॅटो रिक्शा और ट्रक के बीच आमने-सामने की टक्कर में सात महिलाओं की मौत हो गयी और 11 अन्य घायल हो गये। ये महिलाएं मजदूर थीं और काम के बाद आॅटो रिक्शा से घर लौट रही थीं। आॅटो रिक्शा की बरमालखेडा सरकारी स्कूल के समीप ट्रक से टक्कर हो गयी। पुलिस ने बताया कि घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहनों के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान पार्वती (40), प्रभावती (36), गुंडम्मा (60), यदम्मा (40), जगम्मा (34), ईश्वरम्मा (55) और रुक्मणि बाई (60) के तौर पर हुई है। पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल हुए 11 लोगों में दोनों वाहन के चालक भी शामिल हैं। घायलों में से दो की हालत गंभीर है। मामला दर्ज कर लिया गया है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse