टीम एबीएन, चरही (हजारीबाग)। आपकी योजना-आपकी सरकार, आपके द्वार कार्यक्रम के तहत इंद्रा पंचायत भवन में शनिवार को शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्घाटन हजारीबाग उपायुक्त नैंसी सहाय, सीओ शशि भूषण सिंह, बीडीओ इंदर कुमार, जिप सदस्य बासुदेव करमाली, प्रमुख निरंजन प्रसाद नायक, मुखिया राधिका देवी, पूर्व उप प्रमुख चौलेश्वर महतो, बीस सूत्री अध्यक्ष बालकुमार महतो, पूर्व मुखिया दशरथ महतो, डीलर बिंदु देवी, झामुमो जिला सचिव नीलकंठ महतो समेत पंचायत प्रतिनिधियों ने दीप प्रज्ज्वलित किया। उपायुक्त ने अपने संबोधन में ग्रामीणों से कहा कि सरकार के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देकर लाभ उठाने हेतु पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर आपकी समस्याओं का निराकरण किया जा रहा है। विभागीय स्टॉल के माध्यम से आप अपने आवेदन देकर कार्य को करायें। अब तक के शिविर से जनता के लंबित कार्यों को पूरा किया जा रहा है। सबसे अधिक आवेदन सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना दी गयी। जिसे बाल विकास परियोजना के कर्मियों द्वारा जांच कर पूरा किया जा रहा है। विधवा पेंशन, वृद्धा पेंशन, विकलांगता, पीएम आवास योजना के आवेदनों पर जांच कर अग्रसर कार्रवाई की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।आवेदन पर जांच के बाद कार्रवाई होगी। उपायुक्त ने महिला समितियों के बीच 91500 का चेक को वितरण किया। साथ ही असहाय लोगों को कंबल दिया गया।उसके बाद भवन परिसर में लगे विभागीय 23 स्टॉलों को भी निरीक्षण कर संतुष्ट हुई। मौके पर बीपीओ प्रणव कुमार, काशीनाथ गुप्ता, जेई अरुण कुमार, रामसेवक प्रसाद, रेखा रानी, वीरेंद्र भुइयां, बिनोद कुमार महतो, सुकुल रजक समेत विभाग के कई अधिकारी, पदाधिकारी, कर्मी पंचायत प्रतिनिधि और ग्रामीण शामिल थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse