विहिप हितचिंतक अभियान में जुड़ेंगे सभी समाज के पांच लाख हिंदू : वीरेंद्र विमल

 

टीम एबीएन, रांची। नवंबर 5, 2022। 6 नवंबर से प्रारंभ होने वाले हितचिंतक अभियान पखवाड़े में विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं के द्वारा 5 लाख हिंदुओं को जोड़े जायेंगे। 2024 में विश्व हिन्दू परिषद की स्थापना के 60 वर्ष पूर्ण हो जायेंगे, इसके निमित्त षष्टिपूर्ति के अवसर पर विश्व हिंदू परिषद के इस देश व्यापी हितचिंतक अभियान को सर्वस्पर्शी बनाने हेतु झारखंड में 6 नवंबर से 20 नवंबर तक समाज के हर जाति, मत, पंथ, संप्रदाय से संपर्क कर उन्हें हिन्दू समाज व राष्ट्र हित के कार्यों से जोड़ेंगे यह बात विहिप के पटना क्षेत्र मंत्री वीरेंद्र विमल ने प्रेस वार्ता में बताया। उन्होंने बताया अभियान में कार्यकतार्ओं के द्वारा समाज में सभी प्रकार के लोगों को जोड़ने हेतु विशेष संपर्क भी किया जाएगा तथा विहिप के कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। इसके अन्तर्गत डॉक्टरों, इंजीनियरों, चार्डर्ड अकाउंटेंटों, वकील, पूर्व जजों, गायकों, अभिनेताओं, खिलाड़ियों इत्यादि सभी तरह के ख्याति प्राप्त लोगों को जोड़े जायेंगे। उन्होंने कहा, हितचिंतक अभियान का उद्देश्य विहिप के विभिन्न आयामों के कार्यों का जनसेवार्थ विस्तार करना है। सेवा कार्यों से अधिकाधिक कमजोर समाज को जोड़ना, नई पीढ़ी में सनातन संस्कारों का संचार करना, गौवंशों की रक्षा, सामाजिक समरसता, नारी सशक्तीकरण, कुटुंब प्रबोधन, पर्यावरण संरक्षण व मठ-मंदिरों की सुव्यवस्था के साथ ही हिंदू समाज को संगठित करते हुए उसकी सुरक्षा के संकल्प का भाव जगाना है तथा मतांतरण व जिहाद गतिविधि रोकने एवं परावर्तन (घर वापसी) का कार्य को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए समाज आगे आए, ऐसा विचार रखा जायेगा। झारखंड के 1.25 लाख परिवार बनेंगे विहिप हितचिंतक : डॉ वीरेंद्र साहू- प्रांत मंत्री डॉ वीरेंद्र साहू ने बताया हितचिंतक अभियान के तहत झारखंड के 3500 पंचायतों के 20 हजार गांव में 1 लाख 25 हजार परिवार के 5 लाख हिंदुओं को हितचिंतक बनाया जायेगा। इस अभियान में 100 से अधिक पूर्णकालिक, 9000 से अधिक कार्यकर्ता एवं समर्थक तथा 3500 पंचायत स्तर में टोली के साथ अभियान पूर्ण करेंगे।अभियान टोली के साथ ?20 का कूपन होगा जिसे देकर हितचिंतक बनाया जाएगा। उन्होंने कहा विश्व हिंदू परिषद समाज के सभी वर्गों को जोड़ने तथा सबल समाज खड़ा करने के निमित्त प्रत्येक 3 वर्ष में विश्व हिंदू परिषद का हिचिंतक अभियान चलाया जाता है। उन्होंने बताया हितचिंतक अभियान के प्रांत संयोजक मनोज पोद्दार एवं प्रांत सहसंयोजक रंगनाथ महतो एवं दीपक ठाकुर होंगे। 6 एवं 13 नवंबर को चलेगा हितचिंतक महाअभियान : मनोज पोद्दार- हितचिंतक अभियान प्रांत संयोजक मनोज पोद्दार ने बताया कि झारखंड में 6 नवंबर एवं 13 नवंबर को हितचिंतक महाअभियान चलाया जायेगा। इसके अंतर्गत प्रत्येक कार्यकर्ता सुबह से शाम तक समय देते हुए कम से कम 50 घर संपर्क एवं 200 हितचिंतक बनाने का लक्ष्य रखा गया है। निर्धारित समय में पूर्ण हो अभियान : रंगनाथ महतो- हितचिंतक अभियान प्रांत सहसंयोजक रंगनाथ महतो ने हितचिंतक कूपन जारी करते हुए निर्धारित समय में अभियान पूर्ण करने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया। प्रेस वार्ता में प्रांत संगठनमंत्री देवी सिंह, रांची विभाग सहमंत्री विकास सिंह, रांची विभाग प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद, महानगर मातृशक्ति सहसंयोजीका चित्रा पाल, महानगर हितचिंतक अभियान संयोजक नागेंद्र शुक्ला आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची विभाग के प्रचार प्रसार प्रमुख अमर प्रसाद (8340430634) और विहिप, झारखंड के प्रांत मंत्री डॉ बिरेन्द्र साहू (7033541040) ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse