विष्णुगढ़ : नावाटांड़ में लगी सोहराय और बरद खुट्टा मेला

 

टीम एबीएन, बिष्णुगढ़ (हजारीबाग)। विष्णुगढ़ प्रखंड में बरद खुट्टा मेला का आयोजन पूरे जिला भर में मशहूर है। बैलों को बांधकर ढोल नगाड़े के आवाज के बीच बैलों को नचाने की प्रथा लंबे समय से चली आ रही है। वहीं सोहराय व बरदखुट्टा मेला के आयोजन के बाबत आर्केस्ट्रा का भी आयोजन किया गया था। इस मौके पर मांडू विधायक जेपी बी पटेल ने फीता काटकर आर्केस्ट्रा का आयोजन करवाया। बनासो पंचायत के नावाटांड़ में बुधवार को पर्व व मेले का आयोजन किया गया था। मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंडी भाषा समिति के जयराम महतो उपस्थित थे। सोहराय और बरदखुट्टा पर्व झारखंड में फसल तैयार होने की खुशी में पूरे प्रदेश भर में मनाई जाती है। माना यह जाता है कि सोहराय पर्व पर गाय, बैल एवं कृषि किसानी खेती से जुडी वस्तुवों की पूजा की जाती है। फसल होने की खुशी में किसान कार्तिक मास की अमावस्या के दिन घर कि लिपाई पोताई कर, हल जुआठ और धान की बाली, बैल तथा हल जुवाठ में बांधकर पूजा किया जाता है। सोहराय गीत गाते हुए नटुवा नाच नाचने का भी रश्म है। फसल होने के खुशी में खुशी के इजहार करते हैं। श्री पटेल द्वारा प्रतियोगि बच्चों के विचार पुरस्कार भी बांटें। विधायक ने कहा कि नावाटांड में 2012 से यह कार्यक्रम का आयोजन कि शुरुआत की गई। इस मौके पर जनप्रतिनिधि और उनके प्रतिनिधियों कि हुजूम उमड़ी हुई थी, जिसमें जिला परिषद सदस्य सरजू पटेल, पूर्व जिला परिषद सदस्य यशोदा देवी, वर्तमान जिप सदस्य शेख तैयब, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि बेलाल अंसारी मौजूद थे। कार्यक्रम में प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कुमार कोंगारी भी उपस्थिति थी। मंच संचालन सुरेश राम ने किया व समिति के अध्यक्ष मनोज सिंह उपआध्यक्ष रोहित कुमार महतो सचिव उपस्थित थे।

Newsletter

Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.

We do not share your information.

Tranding

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।

© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse