टीम एबीएन, रांची। रांची जिला बार एसोसिएशन रांची के पूर्व उपाध्यक्ष एवं वरीय अधिवक्ता राजकुमार साहू को उनके द्वारा रांची जिला बार एसोसिएशन में अधिवक्ता सदस्य के रूप में कार्य अवधि (एक्सपीरियंस ) 51 वर्ष पूरे होने पर रांची जिला बार एसोसिएशन के वर्तमान उपाध्यक्ष विनोद कुमार राय, कोषाध्यक्ष दीन दयाल सिंह, संयुक्त सचिव (पुस्तकालय) प्रदीप कुमार चौरसिया, कार्यकारिणी सदस्य बबलू कुमार सिंह, राम कृष्ण भगत, असीम कच्छप, शंकर कुमार शर्मा ने संयुक्त रूप से शॉल, प्रशस्ति पत्र एवं पुष्पगुच्छ देकर 15 अगस्त 2022 को सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष शंभु प्रसाद अग्रवाल, सचिव संजय कुमार विद्रोही, कोषाध्यक्ष मुकेश कुमार केसरी, पवन रंजन खत्री, वीरेंद्र प्रताप, सुरोजित कुमार रॉय, ज्योति आनंद, संजय कुमार तिवारी, शोसन नाग, प्रकाश कुमार सिंह, जयप्रकाश गुप्ता, विजय साहू, सतीश कुमार, रविंद्र कुमार, पूनम साहू, मनमोहन कुमार, सृष्टिधर महतो, पवन कुमार मंडल, राजकुमार गुप्ता भी उपस्थित रहे। श्री साहू के 51 वर्ष अधिवक्ता के रूप में कार्यअवधि (एक्सपीरियंस) पर झारखंड हाई कोर्ट के अधिवक्ता जयप्रकाश गुप्ता, अरुण चंद, भगत चंद महतो, रोहन ठाकुर, अनूप कुमार, प्रशांत कुशवाहा, कौशिकी गिरी, अनीता राम, राखी कुमारी, पार्वती कुमारी, योगेंद्र प्रसाद, ज्योति कुमार, शशिकांत ठाकुर, श्रीकांत ठाकुर आदि ने आदि ने विशेष रुप से बधाई दी है।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse