टीम एबीएन, रांची। 15 अगस्त को भारत अपना 75वां आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर इस साल पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत मारवाड़ी युवा मंच रांची ने राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस पर मंच के अध्यक्ष विकास अग्रवाल सचिव विकाश अग्रवाल ने अपर बाजार स्थित मंच के कार्यालय में राष्ट्रीय गान के साथ ध्वजारोहण किया। मौके पर सदस्यों ने बच्चों के बीच चॉकलेट, मिठाई एवं अन्य सामग्री बांटे। ध्वजारोहण के बाद अध्यक्ष ने अपने भाषण के माध्यम से बताया की आज हम सब इस सभा में देश की आजादी के 76वें वर्षगांठ को मनाने के लिए जुटे हैं। यह दिन हम सभी के लिए सबसे खास है। आज के भारत को आजाद हुए 75 साल पूरे हो गए हैं, जिसे पूरा देश आजादी के अमृत महोत्सव के तौर पर मना रहा है। मौके पर उन सभी स्वतंत्रता सेनानी को याद करेंगे, जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राण की कुर्बानी दे दी। इन कुर्बानियों की बदौलत ही हमें ब्रिटिश शासन से सैकड़ों साल बाद आजादी मिली। मंच के उपाध्यक्ष सह प्रवक्ता अमित शर्मा ने जानकारी देते हुए कहा कि आज हम जिस तिरंगे की छांव में खड़े हैं वो हमे जीवन जीने के सही तरीके सिखाता है। इस तिरंगे में सबसे ऊपर दिखने वाला केसरिया रंग देश की ताकत और साहस का प्रतीक है। वहीं, बीच में सफेद रंग शांति, सदभावना और सभी धर्मों का सम्मान करना सिखाता है। तिरंगे के सबसे निचली पट्टी पर हरा रंग देश के विकास और समृध्दि का प्रतीक है। झंडे के बीच में बना अशोक चक्र हमे निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है।भारत की संस्कृति को उसके झंडे में देखा जा सकता है। भारत दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। यहां की संस्कृति और सभ्यता को हमें नमन करना चाहिए। आइ;२, इस शुभ अवसर पर राष्ट्र निर्माण, देश के विकास और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लेते हैं। स्वतंत्रता दिवस के इस पावन पर्व की सभी को ढेर सारी शुभकामनाएं। कार्यक्रम में पूर्व अध्यक्ष प्रभात साबू, अशोक लाठ, विशाल पाडिया, सचिन मोतिका, किशन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, विशाल महलका, शरद दरगढ़, हिमांशु कनोड़िया व अन्य सदस्य उपस्थित थे।
Subscribe to our website and get the latest updates straight to your inbox.
टीम एबीएन न्यूज़ २४ अपने सभी प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और स्नेह के लिए धन्यवाद।
© www.abnnews24.com. All Rights Reserved. Designed by Inhouse